असमः 24 घंटे में कोरोना के 124 नये संक्रमित

-198 लोग हुए स्वस्थ, तीन मरीजों की मौत

गुवाहाटी, (हि.स.)। असम में कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा जोरशोर से टीकाकरण अभियान घर-घर दस्तक जारी है। इस अभियान में मंत्री, विधायक, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग पूरे जोरशोर से जुटा हुआ है। राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत दर्ज हुआ है।

शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 124 नये मरीज सामने आए हैं। सबसे अधिक मरीज कामरूप (मेट्रो) जिला में 60, कामरूप (ग्रामीण) में 13, नगांव में 09 और जोरहाट में 07 नये मरीज सामने आए हैं।

राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह लाख 17 हजार 163 पहुंच गयी है। जबकि, स्वस्थ होने वालों की तादाद छह लाख आठ हजार 517 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 198 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अभी भी एक हजार 188 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक छह हजार 111 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में तीन मरीजों की मौत हुई है। जिसमें दरंग में एक, कामरूप (मेट्रो) में एक और शोणितपुर जिला में एक मरीज की मौत शामिल है।

राज्य में अबतक कुल दो करोड़ 58 लाख दो हजार 424 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 28,112 लोगों की जांच की गयी। राज्य में जांच और वैक्सीनेशन पर स्वास्थ्य विभाग जोर दे रहा है। साथ ही लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show