प्रयागराज पुलिस ने 17 को गिरफ्तार किया

प्रयागराज, (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को आठ घंटे के दौरान 17 लोगों को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की गई। पहली गिरफ्तारी फूलपुर थाने की पुलिस ने की।

एसएसपी कार्ययालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक फूलपुर पुलिस ने शुक्रवार को बीते आठ घंटे के दौरान शेकखानपुर गांव निवासी रामबाबू को शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार किया। इसी तरह पुलिस ने कुल 7 लोगों को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की।

लालापुर थाने की पुलिस ने बघला गांव निवासी शुभम शुक्ला और विद्यासागर शुक्ला उर्फ मंगला तथा गोबरा तरहार गांव निवासी राजा मिश्रा, सुनील मिश्रा को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की।

औद्योगिक थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गोती गांव निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ ननके और नेवादा समोगर निवासी विशाल केशरवानी को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की। माण्डा थाने की पुलिस ने शांति भंग के आरोप में माण्डा खास निवासी नवाबअली, मुरलीधर का पूरा गांव निवासी मिश्रीलाल, बभनी हेठार गांव निवासी रतनेश कुमार हरिजन को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई की। इसी क्रम में शाहगंज थाने की पुलिस ने आज सब्जी मण्डी निवासी मो. इरफान को शांतिभग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस तरह कुल 17 लोगों को विधिक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show