मिजोरम कांग्रेस के अध्यक्ष बने लालसावता

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने रविवार को लालसावता को मिजोरम कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इससे पहले शनिवार को ललथनहवला का प्रदेश इकाई प्रमुख के पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया था।

पार्टी की ओर से रविवार को जारी वक्तव्य में कहा गया है कि सोनिया गांधी ने ललथनहवला को सीडब्ल्यूसी का सदस्य और लालसावता को मिजोरम कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

ललथनहवला को लिखे एक पत्र में सोनिया गांधी ने आशा व्यक्त की थी कि उनके द्वारा छोड़ी गई समृद्ध विरासत को उनके उत्तराधिकारी आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show