यहां सपा, कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी : बृजभूषण शरण सिंह

अकेले भाजपा संवैधानिक पार्टी जहां प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष तय नहीं होते

गोंडा। सपा व कांग्रेस एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसमें अध्यक्ष पहले तय हैं लेकिन भाजपा संवैधानिक पार्टी है जिसमें प्रदेश व राष्टृय अध्यक्ष कौन होगा, किसी को पता नहीं, कारण यहां पर अध्यक्ष एक परिवार से नहीं योग्यता से चयनित किया जाता है। उक्त विचार कुश्ती संघ के राष्टृय अध्यक्ष व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने जिले के विकास खंड रूपईडीह की ग्राम पंचायत फरेंदाशुक्ल में अटल जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में व्यक्त किये।
श्री सिंह ने हजारों की सभा में मंच से पूछा कि भाजपा के राष्टृय अध्यक्ष कौन है, उत्तर मिला जेपी नड्डा , उन्होंने कहा कि उनके बाद कौन बनेगा तो उत्तर आया पता नहीं। इसके बाद पर उन्होंने कहा कि सपा में राष्टृय अध्यक्ष कौन है, कौन होगा, एक परिवार का व्यक्ति। यही हाल कांग्रेस में गांघी परिवार का है। उन्होंने मंच से पूछा सपा के समय कितने घंटे बिजली मिलती थी, उत्तर मिला आठ, भाजपा के समय कितने धंटे बिजली, मिलती है, उत्तर मिला 18। इसके बाद उन्होंने कहा पहले प्राइमरी विद्यालय कैसे थे, अब कैसे हैं। संडकें बन रही है, फरेंदाशुक्ल-नौव्वागांव की 11 किलोमीटर सडक का उद्घाटन हुआ है, शिवमंदिर की सडक से कंचनपुर अच्छा हो जाएगा। अनाज माह में दो बार मिलता है, पहले अनाज गटक जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। मनरेगा लोक पाल नंद कुमार तिवारी ने कहा कि पंडित अटल बिहारी जयंती पर श्रमिक को श्रम देवता पुरस्कार, कंबल, दिव्यांग को साइकिल देकर ग्राम पंचायत फरेंदाशुक्ल ने उत्तम काम किया है। ऐसा सभी ग्राम पंचायतों को करना चाहिए।विधायक बावन सिह ने कहा कि सपा में अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी के आतंक से प्रशासन डरता था, अब प्रशासन को देख गुंडे व अतीक जैसे लोंगो की जगह जेल है। कार्यक्रम की शुरूआत भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ शुरू हुआ। यहा के लोगों को पंडित अटल बिहारी बाजपेई के चुनाव लडने व जीतने के बाद प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है। ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ल ने कहा कि अटल जी ने कहा था कि रार नहीं ठानूगा, हार नहीं मानूगा। अध्यक्षता प्रधान अन्नू देवी व संचालन हरि नारायण शुक्ल ने किया। प्रमुख लोगों में रमाकांत मिश्र, रमाकांत शुकल, चंद्रमोलि मिश्र, विवेक पाठक, सुनील आनंद, जावेद कमर, खालिद वेग, रवि प्रकाश सिह , विनय तिवारी, अवधेश तिवारी , प्रमोद शुक्ल, राम प्रकाश, विनय पाठक, विजय कांत शुक्ल, रवि कांत शुक्ल, डीपीसिह, डा वेद प्रकाश पांडेय, करम चंद सिह, रामअछैबर पांडेय, बाबू तिवारी विश्वनाथ तिवारी, रवि तिवारी, संदीप तिवारी, दिवाकर सिह, चंद्र सेठ, लल्लू तिवारी, नगेश्वर नाथ शुक्ल, रिंकू पांडेय, अमित अवस्थी, अशोक सिंह, विजय बहादुर तिवारी ,महेश शुक्ल, लवकुश तिवारी, लल्लू तिवारी, सुभाष चंद , नानमूल अवस्थी, जय प्रकाश बाजपेई, दिनेश शुक्ल, बडके मिश्र, नगेशर शुक्ल, अन्नू अवस्थी,यूनूस ,जगराम चौहान, खेमराज मिश्र, प्रदीप शुक्ल समेत अन्य पदाघिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show