छत्तीसगढ़ : (अपडेट) नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 120 स्पाइक होल जवानों ने किया बरामद

नक्सलियों के नापाक मंसूबे को सुरक्षा बल के जवानों ने किया विफल

सुकमा, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के करीगुंडम इलाके में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 120 स्पाइक होल बुधवार को बरामद किया गया है। नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए अक्सर नक्सली इस प्रकार के गड्ढे में दबा कर स्पाइक लगा देते हैं ताकि, सुरक्षा बल के जवानों को आसानी से नुकसान पहुंचाया जा सके। लेकिन पूरी सतर्कता से नक्सलियों के नापाक मंसूबे को विफल कर दिया है।

एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के करीगुंडम इलाके में स्थापित नए कैंप से कोबरा, सीआरपीएफ 150 बटालियन और डीआरजी के संयुक्त पार्टी नक्सलियों के कोर एरिया में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इलाके में सड़क निर्माण एवं नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। इस ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बल की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी। इस दौरान जंगल में नक्सलियों के द्वारा स्काईक के गड्डे बरामद हुए। वहीं जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया।

स्पाइक की चपेट में आने से जवानों को होता है बड़ा नुकसान

नक्सलियों के द्वारा जवानों को आसानी से अपने चक्रव्यूह में फंसाने अकसर नक्सली स्पाइक होल का उपयोग करते हैं, ताकि इनकी कोर एरिया में जब भी सुरक्षा बल के जवान पहुंचे तो उनके बिछाए गए स्पाइक होल के गड्ढे में फंस जाएं। अगर कहीं गलती से भी जवान इसकी चपेट में आ जाते हैं तो काफी घातक साबित होता है। क्योंकि यहां से जवानों को वापस निकालना भी उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है। यह इलाका काफी घना जंगल है, जवानों के जख्मी होने की स्थिति में काफी चुनौती भरा हो जाता है, इसीलिए सुरक्षा बल के जवानों को आसानी से नुकसान बनाने की इस प्रकार के हथकंडे नक्सली अपनाते हैं।

ग्रामीण व पशु भी आते इसकी चपेट में

नक्सलियों के द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से कई बार ग्रामीण एवं मवेशी घायल हो चुके हैं। जिसके कारण असमय ही कई पशुओं की मौत हो चुकी है। साथ स्पाइक के गड्ढे की चपेट में आने से स्थानीय ग्रामीण भी घायल हो चुके हैं। नक्सलियों के भय के कारण ग्रामीण के घायल के बाद सामने नहीं आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show