सोनम कपूर ने बहन रिया कपूर को खास अंदाज में दी बर्थडे विश

फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर सोनम कपूर ने खास अंदाज में रिया को बर्थडे विश किया है। सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के साथ अपने यादगार पलों का एक वीडियो साझा किया और उसके लिए एक प्रेम नोट भी लिखा।

सोनम के इस पोस्ट के जरिए फैन्स रिया कपूर को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं. रिया और सोनम बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिस्टर जोड़ी में से एक हैं। दोनों फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटियां हैं। सोनम कपूर फिल्मी दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वहीं 5 मार्च 1987 को महाराष्ट्र में जन्मीं रिया कपूर बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म ‘आयशा’ से की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और अभय देओल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद रिया ने ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्मों को प्रोड्यूस किया। रिया ने बहुत ही कम समय में अपनी खास पहचान बना ली है.

रिया एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं और बहन सोनम कपूर के साथ अपना खुद का ब्रांड चलाती हैं। रिया कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी की थी। रिया और करण के प्यार की शुरुआत 2010 में आई फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी। सोनम कपूर अभिनीत फिल्म का निर्माण उनकी बहन रिया ने किया था। वहीं इस फिल्म के लिए करण बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे. इसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 अगस्त 2021 को शादी कर ली। शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर हुई, जिसमें रिया और करण के परिवार वालों के अलावा कुछ बेहद करीबी लोग ही थे। उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show