अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

कर्नलगंज गोंडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कर्नलगंज के प्रांगण में नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय ने व संचालन निक्की पांडेय के साथ स्वाति जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सीमा पांडेय व डॉ. पुनीता बाजपाई ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्राथमिक विद्यालय बरवलिया प्रथम की छात्राओं ने सरस्वती बंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में आये अतिथियों को माल्यार्पण व बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बीईओ सीमा पांडेय ने कहा कि परिवार में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की जिम्मेदारी अधिक होती है। बच्चों के साथ हम जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही व्यवहार बच्चे दुसरो के साथ करेंगे। जिससे स्पष्ट है कि बच्चों को सवांरने में भी महिलाओं की अधिक भूमिका है। यदि बच्चा गलत व्यवहार करता है तो उसकी नही बल्कि हमारी कमी है। महिला सिपाही ज्योति राजभर, बालिका शिक्षा की राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर कुमकुम श्रीवास्तव, एसआरजी विनीता कुशवाहा ने समाज मे महिलाओं की भूमिका के साथ दिशा व दशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को शशक्त बनाने के लिये लगातार प्रयासरत है। खंड शिक्षा अधिकारी हलधरमऊ रियाज अहमद व प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह सहित अन्य लोगों ने भी महिला शशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर न्याय पंचायत वार स्टॉल लगाये गये। जिसमें मिशन शक्ति सहित महिलाओं के लिये सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई थी। आकांक्षा, रुचि मिश्रा, पूजा सिंह, नीलम वर्मा, सत्ताक्षी पांडेय, बुसरा रहमान, प्रतिभा सिंह, लक्ष्मी सैनी सहित भारी संख्या में महिलाएं व छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show