1375 परिषदीय स्कूलों में अमृत महोत्सव का जश्न

बच्चों को दी आजादी के आंदोलन की जानकारी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों को किया सम्मानित

गोंडा। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में जिले के 1375 परिषदीय स्कूलों में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बच्चों को देश को आजाद कराने में महती भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों की जानकारी दी गई और उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ाया गया। 
कटरा बाजार के मॉडल प्राथमिक विद्यालय सिसई जोगा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि सन्गठन ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में जिले के 1375 स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को देश की आजादी व इस आजादी को दिलाने में मां की भूमिका निभाने वाले उन महान सपूतों की याद दिलाना है जिन्होंने इस आज आजादी की खातिर अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। अपनी स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनकी स्मृतियों को रखना आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है। हमारे स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों ने जिस प्रकार का भारत बनाने की संकल्पना लेकर संघर्ष किया था वैसा भारत बनाने की जिम्मेदारी हमारी है।

यदि हम ऐसा करने में सफल रहे तो यही उन वीर सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस कार्यक्रम में रुपईडीह ब्लॉक में सूर्य मणि पांडेय, घनश्याम शुक्ल,इंटियाथोक में डॉ राम राज,सत्य प्रकाश गौतम,नवरत्न सिंह ,मुजेहना में सुशील पांडेय ,अवधेश सिंह  ,छपिया में जगन्नाथ तिवारी, संतोष तिवारी ,बभनजोत में ललित मिश्र,मनकापुर में सुनीत शुक्ल, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद पांडेय,नबावगंज  में  हंसराज वर्मा,ब्रह्देव मिश्र,वजीरगंज में  उदय भान वर्मा , गुलाम नबी,वीरेंद्र नाथ सिंह, नरेंद्र कौशल ,तरबगंज में सुनील पांडेय,बेलसर में आनंद सिंह सत्यव्रत वर्मा,मनोज शुक्ल ,झंझरी में सुनीता गुप्ता,अनुपम मिश्र,पंडरी कृपाल में अरुणिमा शाही,सत्यम श्रीवास्तव,ललित मिश्र ,हलधरमऊ पंकज श्रीवास्तव,परसपुर संदीप सिंह ,प्रवीण तिवारी,लक्ष्मण सिंह ,करनैलगंज में विनोद कुमार,गजाधर सिंह ,जितेंद्र पांडेय कटरा ब्लॉक में दीपक श्रीवास्तव,राहुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

बेलसर के प्राथमिक विद्यालय गंगरौली में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार शुक्ला ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर पुष्कर तिवारी अनिल मिश्रा,सत्यव्रत वर्मा, जितेंद्र पाण्डेय, राजेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक संजय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान चंद्रगोपाल सिंह, आनन्द प्रताप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी एसएन पांडे ने किया।

पंडरीकृपाल ब्लाक के मॉडल प्राथमिक विद्यालय पंडरी कृपाल प्रथम में आयोजित अमृत महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रामसमुझ मिश्र के बेटे आनंद नारायण मिश्र व विशिष्ट अतिथि अरुणिमा शाही ने दीप प्रज्वलन व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
इस मौके पर विद्यालय की हेड आभा, ललित,विवेक, प्रीति, अंकिता, पुष्पा समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show