अहान शेट्टी ने विराट कोहली को दिया सरप्राइज, ऐसा था क्रिकेटर का रिएक्शन

‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे अहान शेट्टी इन दिनों चर्चा में हैं और फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच अहान शेट्टी ने कुछ ऐसा कारनामा किया है, जिससे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली चौक गए।

दरअसल, अहान शेट्टी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने पिता सुनील शेट्टी और फिल्म की लीड एक्ट्रेस तारा सुतरिया के साथ कहीं गए हुए थे। जहां अहान अपने फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे ,वहीं विराट कोहली अपने एक ऐड की शूटिंग कर रहे थे। इस बात का पता जैसे ही अहान को लगा वह तुरंत वहां पहुंच गए। अहान शेट्टी को अचानक से सेट पर देख कर विराट कोहली चौंक गए। अहान शेट्टी ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। फिल्म स्टार ने विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल इंस्टास्टोरी पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अहान शेट्टी की पीठ दिख रही है। जबकि विराट कोहली उनसे बात करते हुए दिख रहे हैं।वहीं दूसरी तस्वीर में अहान शेट्टी के साथ उनके पिता सुनील शेट्टी भी फोटो क्लिक करवाते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उल्लेखनीय है, अभिनेता अहान शेट्टी की फिल्म तड़प इसी साल 3 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अहान शेट्टी ने इस फिल्म में एक सिरफिरे आशिक का किरदार निभाया है। इस फिल्म के गाने और ट्रेलर को दर्शकों से जबदस्त रिस्पॉन्स मिला है। जिसकी वजह से अभी से ही इस फिल्म हिट होने की संभावना बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show