महिलाओं के कल्याण के लिए मोदी सरकार ने हर कदम पर किया काम : दीप्ति रावत

भाजपा महिला मोर्चा का महासम्मेलन सम्पन्न

गाजियाबाद, (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने बुधवार को कहाकि मोदी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए हर कदम पर कार्य किया है।

दीप्ति रावत यहां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर इकाई के महासम्मेलन को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व योजनाओं को जनता ने ना केवल सराहा है बल्कि पिछली सरकारों में हुए उनकी उपेक्षा को भी भलीभांति जाना है। भाजपा की नीतियों से महिला शक्ति को अवगत करवाते हुए कहा कि नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। प्रदेश में भाजपा राज में महिला सुरक्षित है। भाजपा सरकार में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किये गये है।

दीप्ति ने कहा कि हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को कभी नहीं भूल सकते हैं। इस अभियान ने न केवल लोगों में बेटियों की सुरक्षा और बेटियों को पढ़ाने की भावना जागृत की बल्कि इससे भ्रूण हत्या में भारी कमी आई है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनता ने देश में भाजपा पार्टी को देश की कमान सौंपी उसी की तर्ज पर प्रदेश में भी जनता फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार ने गरीबों के इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड बनवाकर गरीबों को इलाज कराने की सुविधा प्रदान की है।

सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता महापौर आशा शर्मा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अतुल गर्ग लज्जा रानी गर्ग ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री रेनू चंदेला एवं शक्ति सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी, साहिबाबाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडिता,महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक व जिलाध्यक्ष अनिता मिश्रा ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show