अयोध्या, री (हि.स.)। कोरोना जांच में न्यायालय के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद न्यायिक प्रशासन ने 19 व 20 जनवरी दो दिन के लिए न्यायालय बंद कर दिया है। दोनों दिनों के महत्वपूर्ण न्यायिक कार्यों की सुनवाई 21 को की जाएगी।
मंगलवार को जांच के दौरान एक न्यायिक अधिकारी, कोर्ट मैनेजर, सात कर्मचारी और पॉस्को प्रथम में कार्यरत कोर्ट मुहर्रिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद न्यायालय परिसर को सैनिटाइजेशन के लिए 19 व 20 जनवरी को बंद करने का निर्णय किया है। बताया गया कि 19 व 20 जनवरी को नियत दांडिक वादों में अग्रिम तिथि 27 जनवरी व 28 जनवरी 2022 की तिथि नियत की गई है। इसके अलावा सिविल वादों में 7 फरवरी 2022 व 8 फरवरी 2022 की तिथि नियत की गई है। दोनों दिनों के महत्वपूर्ण न्यायिक कार्यों की सुनवाई 21 को की जाएगी।