अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ काफी समय से चर्चा में है। ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इन तीनों कलाकारों के अलावा नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। वहीं, मंगलवार को आलिया भट्ट के बर्थडे पर फिल्म से एक्ट्रेस की पहली झलक भी सामने आई है। फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर आलिया का फर्स्ट लुक शेयर किया। लुक में आलिया ईशा के किरदार में काफी हैरान नजर आ रही हैं।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/03/FN4dyV_aQAMKNBd-844x1024.jpg)
फैंस अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बुधवार को फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया जाएगा।
अयान मुखर्जी की फंतासी एक्शन फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ को ब्रह्मा, रणबीर शिव और आलिया भट्ट को ईशा के रूप में देखा जाएगा। इन सबके अलावा अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, रणबीर कपूर, अपूर्व मेहता और नमित मुखर्जी ने मिलकर किया है। यह 9 सितंबर, 2022 को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।