चार आईएएस का तबादला, नरेश कुमार होंगे दिल्ली के मुख्य सचिव

नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के चार आईएएस अधिकारियों के काम का दायरा बदल दिया है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव नरेश कुमार को दिल्ली में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। दिल्ली के वर्तमान मुख्य सचिव ने विजय कुमार देव की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निदेशक (एस) बीजी कृष्णन के आदेश के तहत अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव नरेश कुमार को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है। नरेश दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव का पद संभालेंगे। एनडीएमसी अध्यक्ष धर्मेंद्र को अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा पुडुचेरी के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। इसके साथ ही राजीव वर्मा को अरुणाचल प्रदेश से पुडुचेरी में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show