-एक-दूसरे की शिकायत पर कार्रवाई, संजीव वर्मा और अशोक खेमका के मुद्दे पर दोफाड़ हुई अफसरशाही

चंडीगढ़, (हि.स.)। हरियाणा पुलिस ने प्रदेश के दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ एक-दूसरे की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। यह पहला मौका है जब दो आईएएस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भिड़ गए हैं। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज आईएएस अशोक खेमका का समर्थन कर रहे हैं।

अशोक खेमका 1991 बैच और संजीव वर्मा 2004 बैच के आईएएस हैं। संजीव वर्मा ने एक जांच के आधार पर अशोक खेमका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी। खेमका पर आरोप है कि उन्होंने वेयर हाउसिंग कारपोरेशन में एमडी के पद पर रहते हुए गलत तरीके से भर्ती की थीं।

संजीव वर्मा ने इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद खेमका ने पंचकूला पुलिस को संजीव वर्मा के खिलाफ एक शिकायत देकर मामला दर्ज करने को कहा। मंगलवार दोपहर गृहमंत्री अनिल विज इस विवाद में कूदे ओर अशोक खेमका के साथ पंचकूला पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। विज ने खेमका की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खेमका और विज पंचकूला डीसीपी के दफ्तर भी गए थे।

पंचकूला पुलिस ने मंगलवार रात कार्रवाई करते हुए हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के एमडी संजीव वर्मा की शिकायत पर अशोक खेमका सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसी दौरान अशोक खेमका कि शिकायत पर पुलिस ने संजीव वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show