ब्लॉक अध्यक्ष बने सूर्यमणि पांडेय महामंत्री पंकज

गोण्डा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई रुपईडीह का निर्वाचन आज कम्पोजिट विद्यालय छतौनी में हुआ। निर्वाचन अधिकारी नवरत्न सिंह संयुक्त जिला महामंत्री तथा पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव कार्यकारी जिलाध्यक्ष की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें अश्विनी शुक्ल- ब्लॉक संरक्षक, सूर्यमणि पांडेय- ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज मिश्र – ब्लॉक महामंत्री, सुनील कुमार जायसवाल- ब्लॉक कोषाध्यक्ष,सुशील कुमार पांडेय -ब्लाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद पांडेय-ब्लॉक संगठन मंत्री, दिनेश कुमार ,सुनील कुमार तथा प्रवेश मिश्र- ब्लॉक उपाध्यक्ष, कृपा राम यादव तथा महेंद्र कुमार ब्लॉक संयुक्त मंत्री, राजकुमार करोरिया- ब्लॉक मीडिया प्रभारी, अंजू मौर्य कार्यालय प्रभारी तथा अमित आर्य आडिटर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा महासंघ की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार निर्वाचन संपन्न कराया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण समस्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला संगठनमंत्री हंसराज वर्मा द्वारा शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोण्डा के जिला कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला मंत्री घनशयाम शुक्ल,संयुक्त मंत्री भाष्कर दुबे,सह मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव, शिव प्रताप सिंह,महेंद्र प्रसाद,खलील अहमद,सुनील कुमार,कुलदीप कुमार,विवेक कुमार गुप्ता, राहुल तिवारी,मोहित शुक्ल,शशांक श्रीवास्तव प्रसन्ना पाठक, अजय कुमार दूबे, मनीष कुमार उपाध्याय, अंजू, हेमलता सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षा क्षेत्र रुपईडीह के शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show