हर्षोल्लास के साथ मनाई गई वीर पराक्रमी महाराणा प्रताप की जयंती

कर्नलगंज, (गोण्डा)। अदम्य साहस, शौर्य व स्वाभिमान के प्रतीक, राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास से पत्रकार सुभाष सिंह के संयोजन में मनायी गई। जिसकी अध्यक्षता अनुभूति के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने तथा संचालन सुनील सिंह ने किया। कर्नलगंज के डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर उपजिलाधिकारी हीरालाल , क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय तथा उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह सदस्य विधान परिषद ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के संयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप क्षत्रिय कुल में पैदा तो हुए किंतु सर्व समाज व राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया वो हमारे प्रेरणा श्रोत हैं। उनके पूर्व के वक्ताओं के द्वारा इस आशय के प्रस्ताव कि महाराणा प्रताप की मूर्ति कहीं ना कहीं स्थापित होनी चाहिए के संदर्भ में उन्होंने सार्वजनिक तौर से घोषणा किया कि महाराणा प्रताप व महाराजा देवीबक्श सिंह के इतिहास को संरक्षित करने के लिए जो भी आवश्यक होगा उसे करूंगा। उच्चतर सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर शेर बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अपने महापुरुषों के संदेश लेकर अपने समाज और देश के भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट प्रतिभाओं अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह विधायक, डॉ० शेरबहादुर सिंह, अवधेश सिंह, सुनील सिंह, लवलेश सिंह, के.बी.सिंह, डॉ० आर.बी. सिंह, डॉ० उमा सिंह, अशोक सिंह पत्रकार, सुधीर सिंह प्रभारी निरीक्षक, आलोक सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को हर्षित सिंह सूर्यवंशी, डॉ० रविन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, भानू प्रताप सिंह, प्रतापबली सिंह, अवधेश गोस्वामी, विवेक सिंह कलहंस जिला पंचायत सदस्य, अमरेन्द्र सिंह, रणंजय सिंह, अमित सिंह, लल्ला सिंह, प्रमोद सिंह, गब्बू सिंह,भोलू सिंह आदि कई लोगो ने संबोधित किया। इस दौरान , बब्बन सिंह ,विवेक सिंह,रिंटू सिंह,दिनेश सिंह राठौर, राहुल सिंह, बृजेश सिंह, सत्यम सिंह, रवि सिंह, शिवम सिंह ,बब्लू सिंह, मनोज सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरेंद्र तिवारी ‘बेतुक’, लक्ष्मीशंकर तिवारी,अशोक शुक्ला, सोनू सिंह, पराग सिंह, किशन सिंह, शुभम सिंह, डॉ० आईपी सिंह, के०डी० सिंह , कुलदीप सिंह, अंकित सिंह , राघवेंद्र सिंह ,सूरज सिंह , राजकुमार सिंह,प्रिंस कुमार, पुनीत सिंह, गनेश रस्तोगी, अनिल कुमार गोस्वामी, रितेश गुप्ता, स्वामी नाथ शर्मा, रामप्रकाश सिंह, अमन सिंह, दीपक सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show