‘प्रेम कैदी’ से किया एक्टिंग की दुनिया में कदम- करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी और करीना कपूर खान की बड़ी बहन हैं।

नब्बे के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की एक्टिंग और खूबसूरती का जादू आज भी कायम है।

उन्होंने अपने मासूम अभिनय से दर्शकों के दिलों पर भी अमिट छाप छोड़ी। 25 जून 1974 को जन्मीं करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी और करीना कपूर खान की बड़ी बहन हैं।

करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे मशहूर बहनों में से एक हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली

करिश्मा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं और अपने शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाइयों को छुआ.

उनकी प्रमुख फिल्मों में जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज़, अंदाज़ अपना अपना, कुली नंबर वन, हीरो नंबर 1, साजन चले ससुराल, जीत, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, हसीना मान जाएगी, हम साथ साथ हैं, फिजा, जुबैदा, डेंजरस इश्क आदि।

इसके अलावा, वह नच बलिए, आजा माही वे, हंस बलिए आदि सहित कई छोटे स्क्रीन रियलिटी शो में जज के रूप में दिखाई दी हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में भी नजर आई थीं।

करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। आपसी विवाद के चलते करिश्मा और संजय का तलाक हो गया।

उनके दो बच्चे हैं बेटी समायरा और बेटा कियान। करिश्मा कपूर का निजी जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show