टॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुकीं पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बिकिनी पहने तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FXcvgvqUIAEn5w3.jpg)
उनका ये हॉट लुक देख उनके फैंस रुकने को मजबूर हैं.
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FXcvgvsUIAAG6SU.jpg)
तस्वीरों में पूजा किसी अनजान खूबसूरत लोकेशन पर पीली बिकिनी पहने नजर आ रही हैं।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FXcvgvrVsAAyU8O.jpg)
तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- टाइम टू एस्केप यानी टाइम टू एस्केप टू द वर्ल्ड।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FJZgFzuakAEMp-m-914x1024.jpg)
गौरतलब है कि पूजा हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/pooja-hegdes-hottest-bikini-photos-that-made-us-feel-the-heat-820x1024.jpg)
वह साल 2009 में मिस इंडिया फेमिना में भी हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन वह इस प्रतियोगिता में ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकीं। इसके बावजूद पूजा ने हार नहीं मानी।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/maxresdefault-3-1024x576.jpg)
उन्होंने 2010 में फिर से मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट में भाग लिया और सेकंड रनर अप के रूप में चुनी गईं। इसके बाद पूजा कई मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-15-at-8.58.37-AM.jpg)
पूजा ने तमिल फिल्म मुगमोडो से अभिनय की शुरुआत की। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं का अच्छा ज्ञान रखने वाली पूजा ने 2016 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘मोहनजो-दारो’ से बॉलीवुड में कदम रखा।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/ed2662350c07dd4f3773517884fee859-1024x1022.jpg)
हालांकि पूजा ज्यादातर साउथ की फिल्मों में एक्टिव रही हैं। साल 2019 में पूजा फरहाद सामजी की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही.
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FNGEymcUYAE4-ZU-832x1024.jpg)
वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े जल्द ही सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग का अगला शेड्यूल शुरू करने वाली हैं. इस साल क्रिसमस पर वह रोहित शेट्टी स्टारर सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FUX1yIjUYAEHgK8-819x1024.jpg)
हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। यह फिल्म प्रसिद्ध क्लासिक अंगूर की रीमेक है जो शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित है। यह फिल्म क्रिसमस 23 दिसंबर 2022 को रिलीज हो रही है।