स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सोच विकसित करने पर जोर

गोंडा । शनिवार को देवीपाटन मण्डल मुख्यालय पर पँ दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान सभागार में हर वर्ष की भांति भारतीय मजदूर संघ का ६८वां स्थापना दिवस समारोह बड़े धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ राय प्रदीप चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि प्रज्योति त्रिपाठी निदेशक दीनदयाल शोध संस्थान ने भारत माता एवं राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राय ने भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्र वादी विचारधारा के साथ साथ आज के परिप्रेक्ष्य में अन्य संगठनों की अपेक्षा भारतीय मजदूर संघ के कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
अपने अध्यक्षीय भाषण में जिलाध्यक्ष रामानंद तिवारी ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत व आभार ब्यक्त किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति के आधार पर कार्य करते हुए राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने का संकल्प भी लिया गया। जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ अरुणभानु तिवारी ने राष्ट्र प्रथम की प्रतिबद्धता पर बल दिया। स्थापना दिवस पर जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष लाल साहब पाण्डेय, रामचंदर यादव, केशव राम शुक्ल, महेंद्र अवस्थी, अरुण कुमार , हरजेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, सुबोध चंद्र बाजपेई, अरविंद गुप्ता, दिनेश शर्मा, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, सतीश यादव, हर्ष तिवारी, अभय यादव, हनुमान सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्याध्यक्ष चंद्रभान दत्त दुबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show