आत्म निर्भर बनाने का मंत्र है वोकल पार लोकल-घनश्याम मिश्र

गोंडा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2020 को लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए एक नारा दिया गया था वोकल फॉर लोकल। जिस के क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमर किशोर कश्यप की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने लोंगो को संबोधित करते हुए कहाकि मोदी ने कोरोना संकट में देशवासियों को बड़ा मंत्र दिया था। इकोनॉमी के साथ-साथ देश को कोरोना मुक्त रखने की आत्मनिर्भरता का मंत्र था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था नए संकल्प के साथ में आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। यह आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। यह आर्थिक पैकेज 20 लाख करोड़ रुपए का है। यह पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10% है।

वंही जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि भारत नहीं वरन पूरी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता अपने भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने कहा था कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना तभी साकार हो सकती है जब हम वोकल फॉर लोकल होंगे। यह हमें आत्मनिर्भर बनाने की सबसे प्राथमिक कड़ी है। जिसके अंतर्गत हमें अपने स्थानीय स्तर पर निर्माण हो रहे है उत्पादों को प्राथमिकता के तौर पर बनाना एवं खरीदना होगा। वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर ने किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी व जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार, सीएमओ ने अपने विचार रखे। इस अभियान के संयोजक जिले के उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में जिले भर के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश तिवारी, विष्णु प्रताप नारायण सिंह,नीरज मौर्य, अनुपम प्रकाश मिश्र, राजेश रायचंदानी, विद्या भूषण द्विवेदी, शशांक मिश्रा,अविनाश जयसवाल, मनीष द्विवेदी इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show