दुनिया के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FFx2b7cXsAYNBIC-1024x534.jpg)
वाशिंगटन,। दुनिया के मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने अपने वर्ल्ड टूर का ऐलान किया है. पॉप सिंगर के वर्ल्ड टूर की लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है. वह 18 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FDR-nYfXIA8pIWL-1024x685.jpg)
पॉप सिंगर्स के चाहने वालों के लिए यह अच्छी खबर है।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FFx2b7IWUAUnwU0-1024x661.jpg)
इस कॉन्सर्ट के लिए टिकट की कीमत 4,000 रुपये से शुरू होती है। गौरतलब है कि जस्टिन लंबे समय से रामसे हंट सिंड्रोम नाम की बीमारी से जूझ रहे थे।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FEbSg9BX0AEEmCO-823x1024.jpg)
इससे उनका चेहरा लकवाग्रस्त हो गया था। अब इसमें काफी सुधार हुआ है। इस बीमारी से पीड़ित होने से पहले जस्टिन बीबर ने अपने एल्बम ‘जस्टिस’ के प्रमोशन के लिए वर्ल्ड टूर की घोषणा की थी।
![](https://newsarticles24x7.com/wp-content/uploads/2022/07/FDR-nYcXEBIfSQE-1024x685.jpg)
बीमारी के कारण उन्होंने इसे रद्द कर दिया। जैसे-जैसे उनकी सेहत में सुधार होता है, जस्टिन दुनिया में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।