बेटी मालती मेरी के साथ एन्जॉय करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा!

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

हालांकि इस बार भी प्रियंका ने अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा नहीं किया है। प्रियंका द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि उनकी बेटी दूसरी तरफ देख रही है।

वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘प्यार जैसा कुछ नहीं होता।’

मां-बेटी की इस तस्वीर पर खूब प्यार बरस रहा है. फैन्स लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कुछ प्रियंका से मालती का चेहरा दिखाने की अपील भी कर रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और करीब तीन डेट्स के बाद निक ने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज किया था। दोनों ने अगस्त में सगाई की थी। इसके बाद प्रियंका और निक ने 01 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No more posts to show